Search

 
 
 

बेरमो: मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 
Bermo:  गोमिया की आईईएल पुलिस ने मोबाइल चोरी का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है. बता दें कि पिछले 26 मई को बैंक मोड़ के निकट एक मोबाइल दुकान से करीब दस लाख रुपये का मोबाइल सहित पार्ट्स की चोरी हुई थी. इस संबंध में शो रूम के मालिक सूरज कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. आईइएल थाना प्रभारी अभिषेक महतो के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर खेतको से बासुदेव कमार को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें-दिवंगत">https://lagatar.in/asha-lakra-met-the-relatives-of-the-late-inspector-demanded-a-cbi-inquiry/">दिवंगत

दारोगा के परिजनों से मिलीं आशा लकड़ा, CBI जांच की मांग

मोबाइल और सामान बरामद

आरोपी के पास से दुकान से चोरी गई चार मोबाइल सहित मोबाइल के बैटरी, ईयर फोन, कार्ड रीडर, पावर बैंक समेत कई सामान बरामद किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार मोबाइल दुकान चोरी मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर एक टीम बनाई गई थी. इसमें थाना प्रभारी अभिषेक महतो, पिंकू कुमार सिंह, हवलदार बासुकीनाथ यादव, वरीय लिपिक आकाश मंडल, आरक्षी फूलदेव उरांव, समीम अंसारी व मनोज मोची शामिल थे. थाना प्रभारी अभिषेक महतो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में शामिल दूसरे आरोपियों को खोजा जा रहा है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही