Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : राजस्व कर्मचारियों का हड़ताल जारी, अंचल कार्यालय से वापस लौट रहे ग्रामीण

Bermo :  राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पिछले 16 सितंबर से चल रहा है. जमीन से संबंधित काम को लेकर ग्रामीण कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण वे निराश होकर लौट जा रहे हैं. मंगलवार को गोमिया प्रखंड के चुटे पंचायत अंतर्गत दंडरा गांव के चार आदिवासी युवक राजेश मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, जीतन मांझी और अनिल मांझी अंचल कार्यालय पहुंचे. पिछले दिनों वे जमीन का रसीद कटवाने से संबंधित एक आवेदन दिया. उसकी जानकारी लेनी चाहिए, लेकिन राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल जारी रहने के कारण वे कर्मचारी से भी नहीं मिल सके, सभी निराश वापस लौट गए. वहीं उन्होंने बताया कि वे करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय कर अंचल कार्यालय पहुंचे हैं. वे 3 अगस्त को अंचल अधिकारी के नाम एक आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके दादा मेहीलाल मांझी के नाम जमीन है, जिसका रसीद कटवाना है. वे आवेदन देने के एक माह बाद सितंबर में अंचल कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन तब तक राजस्व कर्मचारियों का हड़ताल शुरू हो गया था, कर्मचारी ने उन्हें कहा कि पूजा तक हड़ताल खत्म होने का अनुमान है. पूजा के बाद आइये. मंगलवार को फिर अंचल कार्यालय पहुंचे, लेकिन अभी भी हड़ताल जारी है. फिर वे निराश होकर लौट गए. वहीं दूसरी ओर 12 अक्टूबर यानी बुधवार से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का भी आयोजन होना है, जिसको लेकर प्रदेश के हर प्रखंड में तैयारी कर ली गई है.  अंचल कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हड़ताल के कारण सरकार आ्पके द्वार कैसे सफल हो पायेगा. इसे भी पढ़ें–कभी">https://lagatar.in/once-the-mla-boycotted-the-sub-health-center-made-of-36-lakhs-finally-inaugurated/">कभी

विधायक ने 36 लाख से बने उपस्वास्थ्य केंद्र का किया था बहिष्कार, आखिरकार किया उद्घाटन [wpse_comments_template]          

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही