Search

 
 
 

बेरमो : सहोदया स्कूल ग्रुप की बैठक में नियमों के पालन की समीक्षा

 

लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल गोमिया में जुटे जिले के सीबीएसई स्कूलों के प्राचार्य

Bermo : बोकारो जिला डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल ग्रुप की बैठक 1 अगस्त मंगलवार को गोमिया के लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुई. इसमें बोकारो जिले के सभी सीबीएसई स्कूलों के निदेशक व प्राचार्य शामिल हुए. बैठक का शुभारंभ ग्रुप के अध्यक्ष डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार, महासचिव विश्वजीत पात्रा, कोषाध्यक्ष फादर रेजी सी वर्गिस, नगर संयोजक सूरज शर्मा व सिस्टर सीबी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. बैठक में स्कूलों में वार्षिक सदस्यता की समीक्षा, सीबीएसई के नियमों का पालन, वार्षिक प्रशिक्षण, परीक्षा विधि, गुरु वशिष्ठ सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार समारोह 2023 सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा व समीक्षा की गई. बैठक के बाद अध्यक्ष सहित सभी प्राचार्यों ने लोयोला स्कूल का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था की सराहना की. मौके पर क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बोकारो, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, एआरएस पब्लिक स्कूल, एमजीएम एचआर सेकेंडरी स्कूल, होली क्रॉस स्कूल, पिट्स मॉडर्न स्कूल, अयप्पा पब्लिक स्कूल, डीपीएस चास, चिन्मया विद्यालय, डीएवी बोकारो, पब्लिक स्कूल चिरा चास, मिथिला एकेडमी, कार्मेल स्कूल करगली, संत पॉल मॉडर्न स्कूल, लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल, द ओरिएंटल फाउंडेशन स्कूल, डॉ. राजेंद्र पीडी पब्लिक स्कूल, इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी ढोरी, डीएवी कथारा, डीएवी भंडारीदाह समेत अन्य स्कूलों के निदेशक व प्राचार्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/providing-health-facilities-to-the-needy-of-sahibganj-district-is-a-priority-dr-arvind/">साहिबगंज

जिले के जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता- डॉ. अरविंद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही