Search

 
 
 

बेरमो : बाल विवाह के खिलाफ अभियान की समीक्षा, प्रशासन ने  दिया हर संभव मदद का आश्वासन

 
Bermo : कसमार प्रखंड के अलग अलग गांव में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. सहयोगिनी संस्था की ओर से इस अभियान की समीक्षा बैठक बुधवार को कसमार प्रखंड मुख्यालय के सभागार में की गयी. इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजेश रंजन, जिप सदस्य अमरदीप महाराज एवं संस्था सचिव कल्याणी सागर मुख्य रूप से उपस्थित थे. संस्था की कॉर्डिनेटर कुमारी किरण ने कार्यक्रम के तहत गांव में चलाए जा रहे अभियान, चुनौती एवं कार्यक्रम के असर पर समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की. थाना प्रभारी राजेश रंजन ने कहा कि बाल विवाह को रोकने समेत बाल अधिकार से जुड़े कार्य को लेकर चलाया जा रहा यह अभियान काफी असरदार है. इसे भी पढ़ें-इस्तीफा">https://lagatar.in/ready-to-resign-but-dont-betray-shiv-sainiks-uddhav-thackeray/">इस्तीफा

देने को तैयार, पर गद्दारी न करें शिवसैनिक : उद्धव ठाकरे उन्होंने इस कार्य में प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. जिप सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि बाल विवाह को रोकने की दिशा में संस्था एवं संस्था से जुड़ी किशोरियों का कार्य सराहनीय है. इस दौरान किशोरियों ने जागरूकता गीत की भी प्रस्तुति की. संस्था सचिव कल्याणी सागर ने संस्था की ओर से कसमार समेत जिले के अन्य प्रखंड में चलाए जा रहे कार्यक्रम  की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था लंबे समय से बाल विवाह को रोकने की दिशा में कार्य कर रहा है. इसे रोकने में प्रशासन से लेकर अन्य स्टेकहोल्डर्स का भी काफी सहयोग रहा है. मौके पर बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका संयुक्ता कुमारी, आरजू परवीन, संस्था निदेशक गौतम सागर, सूर्यमणि देवी, मंजू देवी, डॉ. नवधा, रवि कुमार राय  और अन्य लोग मौजूद थे.   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही