Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता- अनूप सिंह

Advertisement
Advertisement

विधायक ने सदाफल बाल मंदिर स्कूल ढोरी में शौचालय का किया शिलान्यास

Bermo : बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह व सीसीएल ढोरी एरिया के महाप्रबंधक एमके अग्रवाल ने 25 जुलाई को सेंट्रल कॉलोनी स्थित सदाफल बाल मंदिर स्कूल में शौचालय निर्माण का शिलान्यास किया. शौचालय का निर्माण सीएसआर फंड से होगा. विधायक ने कहा कि वे राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास में जुटे हुए हैं. यहां कोई परिवारवाद नहीं है, बल्कि पूरा बेरमो एक परिवार है. जो इस परिवार में नहीं हैं, उन्हें चिंता करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बेरमो के विकास में सभी जनप्रतिनिधियों का योगदान रहा है. आगे भी इसी प्रकार विकास कार्य होते रहेंगे. उन्होंने स्कूल को अपने निजी मद से 10 कंप्यूटर व एक वाटर प्यूरीफायर देने की घोषणा की. साथ ही सीसीएल जीएम से विद्यालय की बाउंड्री बनवाने का अनुरोध किया. कहा कि केंद्रीय अस्पताल ढोरी में बहुत जल्द मरीजों को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. अब लोगों को इसके लिए रांची और बोकारो जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मौके पर कांग्रेस नेता गिरजा शंकर पांडेय, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी व सुरेश सिंह, श्रमिक नेता जवाहर लाल यादव, ओमशंकर सिंह, जयनाथ मेहता, भीम महतो, कुंज बिहारी प्रसाद, कैलाश ठाकुर, सुनील भरद्वाज विक्की महतो, राकेश मालाकार, ढोरी एरिया के एसओपी प्रतुल कुमार, एसओसी उज्जवल सिंह, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, एएफएम राजीव कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम उडके आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-pds-dealers-warn-of-indefinite-strike-from-august-1/">

गिरिडीह : पीडीएस डीलरों ने दी एक अगस्त से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही