Search

 
 
 

बेरमो : परीक्षा दिलाने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, 2 घायल

 
Bermo :  बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के छोटकी सीधाबारा निवासी छात्र इकबाल अंसारी का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह अपने गांव के सोएब अंसारी को परीक्षा दिलाने बाइक से मॉडर्न स्कूल गोमिया जा रहे थे. उनके साथ सोएब वर्ग अष्टम का छात्र था. एक और अन्य लड़का अफरोज अंसारी बाइक पर था. जैसे ही वे विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सदारो जंगल के निकट घुमावदार सड़क पर पहुंचा कि वहां विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से बाइक अनियंत्रित हो गई. बाइक पर सवार तीनों छात्र दुर्घटना के शिकार हो गए. इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ghurti-rath-yatra-bahuda-dignitaries-who-attended-jagannath-rath-yatra/">आदित्यपुर

: घुरती रथयात्रा बाहुड़ा जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए गणमान्य

बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग किया गया रेफर

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इकबाल अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोएब और अफरोज को गंभीर चोटें लगी है. घायलों को तत्काल बनासो में प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया है. इधर इकबाल इसी वर्ष बारहवीं कक्षा पास की थी. उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना के संबंध में विष्णुगढ़ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि जो घायल हुए हैं उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही