Search

 
 
 

बेरमो : मुआवज़े के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा

 
Bermo : पेटरवार थाना के चिनियागढ़ा के पास रविवार की शाम दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो जाने से गोमिया निवासी अविनाश कुमार 15 वर्ष और नितेश वर्णवाल 19 वर्ष की मौत होने के बाद 3 जुलाई सोमवार की देर रात लगभग 10 बजे मुआवजे की मांग को लेकर गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ को जाम कर दिया था. गोमिया थाना प्रभारी की पहल पर एक घंटे बाद सड़क जाम हटाया गया. बाबा टेंट हाउस के मालिक ने मृतकों के आश्रित को 50-50 हज़ार रूपये मुआवज़े का आश्वासन दिया. साथ ही सामाजिक स्तर पर 25-25 हज़ार रूपये देने की भी बात कही. बता दें कि रविवार की शाम पेटरवार थाना के चिनियागढ़ा के समीप दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर हो जाने से दोनों मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने पेटरवार सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल गोमिया के कोठी टांड निवासी नितेश वर्णवाल और गोमिया थाना चौक के अविनाश कुमार को रांची रिम्स रेफ़र कर दिया. रिम्स में दोनों की मौत हो गई. दोनों युवक गोमिया के बाबा टेंट हाउस में कार्य करते थे. जिसके बाद परिजनों नें टेंट हाउस के मालिक से मुआवजे की मांग को लेकर गोमिया चौक को जाम कर दिया था. यह">https://lagatar.in/bokaro-jharkhand-original-khatiandhari-morcha-delegation-submitted-memorandum-to-co/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : झारखंड मूल खतियानधारी मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने सीओ को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही