Bermo : बेरमो अनुमंडल अन्तर्गत गोमिया प्रखंड के 11 पंचायतों के ग्रामीण उपभोक्ता बिजली संकट का सामना कर रहे हैं. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता समीर कुमार ने बताया कि सब स्टेशन का ब्रेकर खराब होने के कारण पिछले तीन माह से विद्युत आपूर्ति बंद है. उन्होंने बताया कि सब स्टेशन का निर्माण कार्य चेन्नई की एनसीसी कंपनी ने किया है. अभी यह गारंटी पीरियड में है. इसलिए कंपनी को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है. जल्द ही ब्रेकर को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. फिलहाल पूर्व की भांति उक्त गांवों में बिजली आपूर्ति की जा रही है. बता दें कि गोमिया के ललपनिया स्थित तिलैया ग्राम में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया गया है. इस सब स्टेशन का उद्घाटन 22 अगस्त 22 को किया गया था. ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि उद्घाटन के कुछ दिन बाद से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है. इस सब स्टेशन से प्रखंड के 11 पंचायत को बिजली आपूर्ति की जाती है. जिसमें बारीडारी, महुआटांड, बडकीपूनू, धवैया, टीकाहारा, कंडेर, पचमो, तिलैया, कुंदा, ललपनिया, तुलबुल पंचायत शामिल है. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली सब स्टेशन के निर्माण में अनियमितता बरती गई है. जिसके कारण उद्घाटन के बाद ही सब स्टेशन खराब हो गया. जिसका खामियाजा यहां की जनता इस भीषण गर्मी में भुगत रही है. गोमिया की एक बड़ी आबादी को राहत देने के लिए दो अतिरिक्त सब स्टेशन का निर्माण कराया गया. जिसमें ललपनिया का तिलैया और दूसरा गोमिया का साड़म है. विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास 2 फरवरी 2014 को बेरमो के पूर्व विधायक सह पूर्व ऊर्जा मंत्री दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह और गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया था.
क्या कहते हैं ग्रामीण
टिकाहरा पंचायत के दिनेश कुमार मुर्मू ने कहा कि तिलैया सब स्टेशन के निर्माण मे भारी अनियमितता बरती गई हैं. कल पुर्जे घटिया किस्म के लगाए गए हैं. [caption id="attachment_618610" align="alignnone" width="231"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/DINESH-MURMU-231x300.jpg"
alt="" width="231" height="300" />
दिनेश मुर्मू, ग्रामीण, टिकाहरा पंचायत[/caption] बड़कीपुन्नू ग्राम के पारसनाथ सिंह उर्फ निमाय सिंह ने कहा कि करोड़ों की लागत से बने तिलैया विद्युत सब स्टेशन का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा हैं. इसके निर्माण में भारी गड़बड़ी हुई है. [caption id="attachment_618611" align="alignnone" width="207"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PARASHNATH-SINGH-207x300.jpg"
alt="" width="207" height="300" />
पारसनाथ सिंह, ग्रामीण, बड़कीपुन्नू पंचायत[/caption] महुआटांड़ पंचायत की मुखिया बुधनी देवी ने कहा कि तिलैया सब स्टेशन के निर्माण में हुए गड़बड़ी की जांच होनी चाहिए. गर्मी के मौसम में बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. [caption id="attachment_618612" align="alignnone" width="228"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BUDHNI-DEVI-MUKHIYA-228x300.jpg"
alt="" width="228" height="300" />
बुधनी देवी, महुआटांड़ पंचायत की मुखिया[/caption] [caption id="attachment_618613" align="alignnone" width="261"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BABLI-SOREN-261x300.jpg"
alt="" width="261" height="300" />
बबली सोरेन, ललपनिया पंचायत की पूर्व मुखिया[/caption] ललपनिया पंचायत की पूर्व मुखिया बबली सोरेन ने कहा कि तिलैया विद्युत सब स्टेशन शोभा की वस्तु बनकर रह गया हैं. उद्घाटन के बाद भी ग्रामीणों को बिजली सुविधा नहीं मिली. वहीं तिलैया का ट्रांसफर जलने से पिछले एक सप्ताह से लोग अंधेरे मे रहने को विवश हैं.
यह">https://lagatar.in/bokaro-ongc-started-saksham-energy-conservation-fortnight/">यह भी पढ़ें : बोकारो : ओएनजीसी ने शुरू किया सक्षम ऊर्जा संरक्षण पखवाड़ा [wpse_comments_template]
Leave a Comment