Search

 
 
 

बेरमो : कारो कोलियरी में जमीन देने वाले रैयतों को मिलेगा नौकरी व मुआवजा- एसडीओ

 

एसडीओ व सीसीएल के अधिकारियों ने रैयतों के साथ की वार्ता

Bermo : फुसरो के करगली स्थित ऑफिसर्स क्लब में 17 अगस्त को बेरमो एसडीओ की मौजूदगी में सीसीएल बीएंडके प्रबंधन व रैयतों के बीच वार्ता हुई. रैयतों के विरोध के कारण कारो कोलियरी से पिछले दो माह से उत्पादन बंद है. एसडीओ शैलेश कुमार ने रैयतों से कहा कि कारो कोलियरी चालू करने के दौरान उनके अधिकार व हितों का पूरी तरह से ख्याल रखा जाएगा. कोलियरी में अपनी जमीन देने वाले रैयतों को सीसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि का सत्यापन कर उन्हें नौकरी, मुआवजा देने के साथ ही पुनर्वास भी किया जाएगा. शिफ्टिंग का काम आपस में सामंजस्य बनाकर करें। सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके राव ने कहा कि रैयतों व विस्थापितों को उनका पूरा अधिकार मिलेगा. विस्थापितों को पुनर्वास स्थल पर बसाने के लिए सीसीएल 6.40 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है. विस्थापितों के लिए बिजली-पानी, सामुदायिक भवन, सड़क, मंदिर, खेल मैदान, तलाब, सोलर लाइट, बाउंड्री वाल, विवाह मंडप आदि का निर्माण कराया जाएगा. प्रत्येक विस्थापित को 6 लाख रुपए या 5 डिसमिल जमीन देने का प्रावधान है. जो जमीन लेना चाहते हैं उन्हें जमीन दी जाएगी और जो जमीन नहीं लेना चाहते हैं उन्हें 6 लाख रुपया मुआवजा दिया जाएगा. ग्रामीणों ने कहा कारो बस्ती के लोग एक साथ एक स्थान पर बसना चाहते हैं. घुटियाटांड़ में स्लरी पॉइंट के निकट पुनर्वासित होने को तैयार हैं. वार्ता में बेरमो बीडीओ-सीओ मधु कुमारी, सीआई जमील अख्तर, सेल ऑफिसर मनोज सिंह, एसओ पीएंडपी एसके झा, मैनेजर जीएन सिंह, जबकि ग्रामीणों में जीबू विश्वकर्मा, मेघलाल महतो, परशुराम सिंह, अमर कुमार सिंह, सोहनलाल मांझी, तुलसी विश्वकर्मा, संजय भोक्ता ,मंटू गोस्वामी, अजय गंझू, संजय गंझू, कामनी देवी सहित अन्य लोग शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-three-accused-arrested-in-electrician-murder-case/">गिरिडीह

: बिजली मिस्त्री हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही