Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : खदान में सुरक्षा इंतज़ामों पर सेफ़्टी बोर्ड नाखुश

Bermo : सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों ने गुरुवार 27 अप्रैल को ढोरी एरिया के ढोरी खास अंतर्गत 7-8 अंडरग्राउंड खदान का निरीक्षण किया. बोर्ड के सदस्यों ने खदान में सुरक्षा के इंतजाम को लेकर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि उत्पादन से ज्यादा मजदूरों की सुरक्षा सर्वोपरि है. सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम हो तभी कोयला उत्पादन करें. कहा कि खदान में गये मजदूरों की सुरक्षा सीसीएल की जवाबदेही है. निरीक्षण में पीओ रंजीत कुमार, क्षेत्रीय सेफ्टी ऑफिसर अरविद शर्मा, मैनेजर मृत्युंजय कुमार, सेफ्टी आफिसर अक्षय कुमार यादव, वेंटिलेशन ऑफिसर अंजनी कुमार सहित एरिया सेफ्टी सदस्य हीरालाल रविदास, नरेश प्रसाद महतो, राजू भूखिया, तुलसी प्रसाद महतो, बिगन सोनी, बैजनाथ महतो, विकास सिंह, अविनाश कुमार सिंह,जवाहर लाल यादव  व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-illegal-mining-of-coal-will-be-banned-in-any-case-sdpo/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : हर हाल में कोयले के अवैध खनन पर लगेगी रोक : एसडीपीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही