Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : 12 सूत्री मांगों को लेकर गोमिया सीएचसी में सहियाओं ने दिया धरना

Bermo : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया परिसर में 12 सूत्री मांगों को लेकर सहियाओं ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना दिया. झारखंड राज्य स्वास्थ्य सहिया संघ की ओर से 23 जनवरी से जगह-जगह हड़ताल जारी है. इसी क्रम में 7 फरवरी को एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना को संबोधित करते हुए सहियाओं ने कहा कि सहिया बहने गांव के हर घर तक राज्य व केंद्र सरकार की स्वास्थ्य लाभ की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की काम करती है. बावजूद सरकार सहिया को स्वास्थ्य कर्मी का दर्जा नहीं दे रही है. ना ही सहिया की सेवा स्थायी कर रही है. सरकार हमारी मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार करे, नहीं तो हड़ताल जारी रहेगी. संघ की 12 सूत्री मांगों में सहिया को प्रोत्साहन राशि के स्थान पर मानदेय लागू करने, राज्य कर्मी का दर्जा देने, योग्यता धारी को एएनएम का प्रशिक्षण देकर नियुक्ति में 50 प्रतिशत आरक्षण देने, सभी सहिया को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने व स्वास्थ्य कर्मी के तर्ज पर नियमितीकरण करने सहित अन्य मांग शामिल है. मौके पर रेखा देवी, गीता देवी, मन्नी, बेबी गुलशन, रिंकी, इंदु, रीता, समीदा, सुमित सुमन, प्रभा, कुमकुम सहित अन्य सहिया शामिल थी. यह">https://lagatar.in/chandrapura-illegal-iron-laden-pickup-van-seized-driver-also-arrested/">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा : अवैध लोहा लदा पिकअप वैन जब्त, ड्राइवर भी चढ़ा हत्थे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही