Bermo : गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की. यह अभियान संवाद संस्था के सहयोग से 26 से 29 अगस्त तक गोमिया प्रखंड के विभिन्न पंचायत में चलाया जाएगा. झारखण्ड में विकास एवं कल्याण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है. इन योजनाओं का लाभ राज्य के वंचितों वर्गो तक पहुंच सके, इसके लिए संवाद, झारखण्ड द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. समाज के कमजोर वर्गों के लिए सशक्त्तीकरण और वर्तमान विकास की इस धारा में लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण कृषि, सिंचाई, सामाजिक, सुरक्षा, रोजगार, शहरी और ग्रामीण विकास क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर समय-समय जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाता रहा है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congress-jmm-cant-handle-their-mlas-blaming-bjp-annapurna/">धनबाद
: कांग्रेस-झामुमो अपने विधायकों को संभाल नहीं पाते, दोष भाजपा पर लगा रहे- अन्नपूर्णा
: कोरोना वैक्सीनेशन शिविर में लगाई गई बूस्टर डोज [wpse_comments_template]
: कांग्रेस-झामुमो अपने विधायकों को संभाल नहीं पाते, दोष भाजपा पर लगा रहे- अन्नपूर्णा
कई योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
इस अभियान में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, वनाधिकार कानून 2006, जन वितरण प्रणाली, मध्यान भोजना योजना (मिड डे मिल), एकीकृत बाल विकास योजना, राष्ट्रीय पेंशन योजना-स्वालंबन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (जननी सुरक्षा योजना), प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, (पीएमएसएमए), आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवल योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, अटल पेंशन योजना के अलावा कई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. अभियान के संयोजक गुलाब चन्द्र और झांझर सांस्कृतिक मंच कसमार के कार्यकर्ता हबीब नाज, सुरेन्द्र राम, धिरेन्द्र महतो, जागरूकता में शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-booster-dose-imposed-in-corona-vaccination-camp/">देवघर: कोरोना वैक्सीनेशन शिविर में लगाई गई बूस्टर डोज [wpse_comments_template]
Leave a Comment