Search

 
 
 

बेरमो : सनातन संस्कृति आदिकाल से है, इसका विरोध अनुचित- सरयू राय

 

साड़म में गणेश महोत्सव में शरीक हुए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक  

Bermo : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि सनातन संस्कृति आदिकाल से चली आ रही है और आस्था और विश्वास के साथ आगे भी जीवंत रहेगी. ऊंचे पद पर बैठे कुछ लोगों द्वारा सनातन धर्म का विरोध करना कहीं से भी उचित नहीं है. वैसे, पुराने से समय में असुरों ने भी सनातन संस्कृति का विरोध किया था. सरयू राय ने यह बातें गोमिया के साड़म में आयोजित गणेश महोत्सव में कहीं. इससे पूर्व उन्होंने महोत्सव का दीप जलाकर उद्घाटन किया. कहा कि पिछले कई वर्षों से वह यहां गणेश महोत्सव में भाग लेते रहे हैं. यह उनके लिए गर्व की बात है. सत्संग और कथा के महत्व की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में कथा की संस्कृति काफी पुरानी रही है. सत्संग में श्रद्धालु कुछ के लिए स्वर्ग पाने जैसे सुख की अनुभूति करते हैं. इसलिए कथा और सत्संग की प्रथा चलती रहनी चाहिए. इससे पहले साड़म होसिर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सरयू राय का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया गया. मौके पर मौके पर राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, प्रकाश लाल सिंह, थाना प्रभारी राजेश रंजन, शेखर प्रजापति, धनंजय रविदास, अजीत कुमार सहाय, नवीन कुमार, पंकज जैन, मनबोध डे, मोहन चौधरी, जय प्रकाश रविदास, राजेश भंडारी, अशोक कुमार, आकाश कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-women-of-inner-wheel-club-made-girls-aware-about-menstruation/">गिरिडीह

: इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने बच्चियों को मासिक धर्म के प्रति किया जगरूक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही