Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सनातन चिर पुरातन है, यह आगे भी जीवंत रहेगा - सरयू राय

Advertisement
Advertisement

साड़म में आयोजित गणेश महोत्सव में पहुंचे सरयू राय ने कार्यक्रम को सराहा

Bermo: ऊंचे पद पर बैठे कुछ व्यक्ति सनातन के विरोध में बातें कह रह रहे हैं, यह कहीं से भी उचित नहीं है. दरअसल सनातन आदिकाल से है और आगे भी रहेगा. उक्त बातें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बतौर मुख्य अतिथि गोमिया के साड़म में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कथा कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि पिछले कई वर्षों से वह इस गणेश महोत्सव में आकर आशीर्वाद प्राप्त करते रहे हैं. उन्होंने सनातन संस्कृति पर अपनी बात आगे कहते हुए कहा कि उस जमाने में भी असुरों द्वारा सनातन का विरोध किया जाता रहा है. मौजूदा दौर में भी इसका विरोध किया गया, जो कहीं से भी उचित नहीं है. सनातन चिर पुरातन है और यह आस्था और विश्वास के साथ आगे भी जीवंत रहेगा.

कथा का प्रभाव हमारे जीवन में निरंतर बना रहता है

सरयू राय ने कार्यक्रम के संबंध में कहा कि सनातन संस्कृति में कथा की संस्कृति पुरानी रही है. रामायण और भगवत गीता को कथा वाचक लोगों के बीच कथा के रुप में कहते रहे हैं. इस दौरान कुछ पल के लिए श्रद्धालु सत्संग में वह सुख पाते हैं, जिसकी कल्पना स्वर्ग में पाने की होती है. इसलिए कथा सुनने का प्रभाव हमारे जीवन में निरंतर बना रहता है. वहीं कथा वाचक भी सरल भाषा में उन गूढ़ बातों को भी रखते हैं, जिससे श्रद्धालु सच्चे मन से उस प्रसंग को सुनकर भाव विभोर हो जाते हैं, लिहाजा या परंपरा निरंतर चलती रहनी चाहिए. इसके पहले विधायक श्री राय का पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने स्वागत किया. मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सरयू राय का उन्हें शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, प्रकाश लाल सिंह, थाना प्रभारी राजेश रंजन, शेखर प्रजापति, धनंजय रविदास, अजीत कुमार सहाय, नवीन कुमार, पंकज जैन, मनबोध डे, मोहन चौधरी, जय प्रकाश रविदास, राजेश भंडारी, अशोक कुमार, आकाश कुमार, अंकुश भंडारी, बासुदेव यादव, बलराम पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-devotional-atmosphere-due-to-chanting-of-ganpati-bappa/">साहिबगंज

: गणपति बप्पा के जयकारे से भक्तिमय हुआ माहौल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही