Search

 
 
 

बेरमो : जयंती पर सावित्री बाई फुले को किया गया याद

 
Bermo : अम्बेडकर बुद्धा सोसाइटी ऑफ इंडिया ने गोमिया के कथारा अम्बेडकर पार्क में मंगलवार को सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई. सर्वप्रथम सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सावित्री बाई फुले का जन्म ऐसे समय में हुआ जब समाज में महिलाओं और वंचित वर्ग के लोगों को पढ़ने-लिखने का अधिकार नहीं था. वैसे समय में सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के लिए स्कूल की स्थापना की. समाज में फैले कुरूतियों के खिलाफ़ आवाज उठाने के लिए उन्हें घर से निकाल दिया गया. पति-पत्नी घर से बाहर निकलने के बाद भी समाज के लिए काम करते रहे. आज पूरा देश सावित्रीबाई फुले की विचारधारा को आत्मसात करने के लिए काम कर रहा है. महिलाएं अब किसी से कम नहीं है. कार्यक्रम को मानसी कुमारी, राजू रविदास, महेश रविदास, जगरनाथ राम, रेवत लाल, गंदोरी राम, राम प्रसाद, कपिल कुमार, संतलाल कौरी, बॉबी बौद्ध, राजेश, धर्मनाथ, लेख वर्धन, चंदन सिंह गौतम ने संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता छोटन बौद्ध ने की जबकि संचालन मदन बौद्ध ने किया. यह">https://lagatar.in/bokaro-women-open-front-against-encroachment-of-pond/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : तालाब के अतिक्रमण के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही