Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : धूमधाम से मनी सावित्री बाई फुले की जयंती

Advertisement
Advertisement
Bermo : माली-मालाकार कल्याण समिति फुसरो की ओर से बुधवार को माता सावित्री बाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई. अतिथियों ने सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया। झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि माता फुले ने 19वीं शताब्दी में स्त्रियों के अधिकार, अशिक्षा, छुआछूत, सतीप्रथा, बाल-विधवा विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी. समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले से प्रेरित होकर वो भी सामाजिक कार्यों में जुट गईं. सबसे पहले बालिकाओं के लिए विद्यालय की स्थापना की और देश की पहली महिला शिक्षिका का गौरव हासिल किया. अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह और पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता, मजदूर नेता रवींद्र कुमार मिश्रा, भाजपा के कृष्ण कुमार, अनिल गुप्ता, ओमशंकर सिंह, झामुमो के भोलू खान, दीपक महतो आदि ने भी विचार व्यक्त किए. गुड्डू बर्णवाल और सोनू राज की टीम ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम का संचालन युवा व्यावसायी संघ के राकेश मालाकार ने किया. मौके पर कांग्रेस के ललन रवानी, सलीम जावेद उर्फ मोती, भारत वर्मा, राधा देवी, विनोद चौरसिया, संतोष भगत, राकेश जैन, बैजू मालाकार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-allegations-of-rigging-in-home-guard-reinstatement-5-news-together-including-scuffle-with-police///">बोकारो

:होमगार्ड बहाली में धांधली का आरोप, पुलिस से नोक-झोंक समेत 5 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही