Search

 
 
 

बेरमो : स्कोर्पियो लूट का मंसूबा नाकाम, पुलिस ने दो को खदेड़कर पकड़ा

 
बेरमो : मरीज लाने के बहाने स्कोर्पियो लूट के मंसूबों पर पानी फेरते हुए अपराधियों को पेटरवार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बेरमो के एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने मंगलवार 16 मई को पेटरवार थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. एसडीपीओ  बताया कि 14 मई को देवघर निवासी अनिल कुमार सिंह 23 वर्ष ने अपने दो सहयोगियों आकाश रविदास उर्फ संजय रविदास 30 वर्ष हीरोडीह निवासी और राजा कुमार सिंह मधुपुर जिला-देवघर के साथ मिलकर स्कोर्पियो बुक किया. 15 मई की सुबह स्कॉर्पियो गाड़ी नं०- जेएच 11 आर 5443 को अपोलो अस्पताल रांची से कथित मरीज़ लाने के लिए गिरिडीह से चले.

               भागने के दौरान की फ़ायरिंग

ड्राइवर मो.शमीम अंसारी के साथ उक्त तीनों आरोपी जब पेटरवार गेस्ट हाउस के पास पहुंचे तो गाड़ी को रोककर चालक को डरा धमका कर गाड़ी को लूट लिए जाने की बात कही. इसके बाद वे गाड़ी को जंगल की ओर ले जाने लगे और जीपीएस को खोलने के लिए धमकाने लगे. तभी ड्राइवर ने बचाव-बचाव का शोर किया. उसी समय पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी उधर से गुजर रही थी. अपराधी पुलिस को आते देखकर ड्राइवर को छोड़कर घने जंगल की और भागने लगे. भागने के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की. पुलिस ने पांच किलोमीटर दूर तक पीछा कर अनिल सिंह और आकाश रविदास को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा. इस छापामारी दल में थाना प्रभारी विनय कुमार, पुअनि संतोष कुमार, प्रफुल्य कुमार मांझी, सअनि विशेश्वर महतो, आरक्षी कमलेश कुमार, अनिल सिंह, रिजर्व गार्ड, हवलदार मधुसुदन यादव, महाबीर उरांव, सत्य नारायण उराँव शामिल थे.

                  कई थानों में दर्ज हैं मामले

अपराधियों के पास से एक 9 एमएम का देशी लोडेड पिस्टल बरामद किया गया है. पिस्टल पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है. 9 एमएम की 6 जिन्दा गोली भी मिली है. गिरफ्तार अपराधियों के ख़िलाफ़ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि कई मामलों में पुलिस उनकी तलाश भी कर रही थी. गिरफ्तार अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध सोना रायथारी थाना में कांड संख्या 86/20, धारा-394, कांड संख्या 139/20, कांड संख्या-40/21 धारा-27 आर्म्स एक्ट, कांड संख्या-15/21, धारा-120बी भा0द0वि0 व 27 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट, मोहनपुर थाना कांड संख्या 21/23, धारा 385/387/326/307/506 भा0द0वि0 एवं 27 (1-(b)a/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. वहीं आकाश रविदास उर्फ संजय रविदास के विरुद्ध आसनसोल थाना नियामत ओ०पी कांड संख्या 118/20 में मामला दर्ज है. यह">https://lagatar.in/bermo-fire-in-630-kva-transformer-due-to-short-circuit-power-supply-stalled-in-the-colony/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : शॉर्ट सर्किट से 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग, कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति ठप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही