Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : एसडीओ ने की पांच पीडीएस दुकानों की जांच

Bermo : बेरमो अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली के दुकानों की सघन जांच की गयी. एसडीओ अनंत कुमार ने गोमिया प्रखंड के कसवागढ़ा, स्वांग, ललपनिया, केरी और टीकाहरा में पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीलर और उपभोक्ताओं से भी बातचीत की. एसडीओ ने बताया कि पूरे अनुमंडल में अलग-अलग टीमों ने पीडीएस दुकानों की जांच की है. उन्होंने भी बताया कि कुछ दुकानों के सूचना पट पर खाद्यान्न का ब्योरा नहीं लिखा था, उसे लिखने का निर्देश दिया. इसके साथ स्टॉक पंजी और वितरण सहित अन्य पंजी संधारण दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दुकानदारों के पास अभी भी डिजिटल मापी मशीन नहीं लगी है. उन्हें जल्द से जल्द मशीन लेने का निर्देश दिया है. जांच के दौरान उपभोक्ताओं ने नियमित राशन मिलने की पुष्टि की. फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि डिजिटल मापी मशीन जैसे ही दुकानों में लग जायेगी वैसे ही मापी की गड़बड़ी की आशंका भी दूर हो जाएगी. यह">https://lagatar.in/bokaro-the-young-man-who-went-to-his-in-laws-house-in-a-drunken-state-made-the-old-woman-bleed-2/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : शराब के नशे में ससुराल गए युवक ने वृद्धा को किया लहूलुहान, मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही