Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : भाजपा नेता की शिकायत पर एसडीओ ने की पीडीएस दुकानों की जांच

Bermo : बेरमो के एसडीओ अनंत कुमार ने बुधवार को बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर बी और गोविंदपुर सी पंचायत के दो अलग-अलग पीडीएस दुकानों की जांच की. एसडीओ के साथ बेरमो की बीडीओ मधु कुमारी और सहायक गोदाम प्रबंधक मनपुरण यादव भी शामिल थे. एसडीओ ने बताया कि भाजपा के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद ने दिसंबर माह की राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी. इसी शिकायत के आलोक में पीडीएस दुकानदार पंकज सिंह और पीयूष कुमार डे की दुकान पहुंचकर जांच पड़ताल की. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में शिकायत के अनुरूप कुछ भी गड़बड़ी नहीं पायी गयी है. जांच के दौरान संबंधित क्षेत्र के मुखिया चंद्रदेव घांसी और दर्जनों पीडीएस के उपभोक्ता मौजूद थे. उनसे भी पूछताछ की गई जिसमें राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने की बात कही.

                     क्या थी शिकायत

भाजपा नेता संजय प्रसाद ने मंगलवार को बेरमो एसडीओ को लिखित शिकायत पत्र दिया था. उन्होंने कहा था कि दिसंबर माह में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग राशन मुहैया कराया गया था. जिसमें दोनों पीडीएस के दुकानदारों ने एक ही योजना का राशन वितरण किया, जबकि उपभोक्ताओं से दोनों योजनाओं का बॉयोमेट्रिक मशीन में फिंगर निशान ले लिया गया. संजय प्रसाद ने कहा कि पीडीएस दुकानदारों का नेटवर्क बहुत मजबूत है. जैसे ही एसडीओ द्वारा जांच की बात सामने आई, वैसे ही वे अपने पक्ष के लोगों को जांच दल के सामने प्रस्तुत कर दिया और अपने पक्ष में गवाही दिला दी. उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता है. यह">https://lagatar.in/kasmar-illegal-sand-laden-two-tractors-without-number-seized-in-sonpura/">यह

भी पढ़ें : कसमार : सोनपुरा में अवैध बालू लदा बिना नंबर के दो ट्रैक्टर जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही