Search

 
 
 

बेरमो SDO ने महुआटांड में की छापेमारी, दो क्रशर सील

 
Bermo: बेरमो एसडीओ के नेतृत्व में गोमिया प्रखंड के गंगपुर स्थित दो क्रशर को सील किया गया. गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की.

लुगु स्टोन क्रशर में हुई छापेमारी

SDO अनंत कुमार ने बताया कि महुआटांड थाना क्षेत्र में अवैध क्रशर के संचालन की सूचना मिली थी. इसे लेकर माइनिंग टास्क फोर्स का गठन किया गया और छापेमारी की गई. छापेमारी दल में गोमिया के अंचल अधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, प्रभारी अंचल निरीक्षक लालमोहन दास और महुआटांड थाना प्रभारी नीरज कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे. एसडीओ ने बताया कि महुआटांड थाना क्षेत्र के खम्हराटांड में लुगु स्टोन क्रशर और गंगपुर में जय बजरंग क्रशर में छापेमारी की गई. दोनों में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. क्रशर को सील कर दिया गया. उन्होंने बताया कि वहां कोई भी व्यक्ति नहीं रहने के कारण किसी प्रकार के राजस्व के कागजात की जांच नहीं की जा सकी. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/three-stories-of-growth-in-modi-era-lic-bpcl-and-visakhapatnam-steel-plant/142138/">मोदी

काल में विकास की तीन कहानियां – LIC, BPCL और विशाखापट्टनम स्टील प्लांट

बोकारो डीसी को दी जानकारी

इस संबंध में सीओ गोमिया ने जिला खनन पदाधिकारी को क्रशर सील किए जाने की सूचना दे दी. साथ ही बोकारो उपायुक्त को भी इस संबंध में लिखित जानकारी दी गई. बताया जाता है कि महुआटांड और ललपनिया थाना क्षेत्र में अवैध रूप से कई क्रशर चल रहे हैं. किसी क्रशर मालिक के पास माइनिंग का लाइसेंस नहीं है. इसके बाद भी बेफिक्र होकर क्रशर का संचालन किया जाता है. क्रशर संचालकों ने आसपास के जंगल, पहाड़ और नदी का अवैध उत्खनन कर प्रकृति को बिगाड़ दिया है. समय रहते अवैध रूप से संचालित अवैध क्रशर मालिकों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में पर्यावरण को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है. इसे भी पढ़ें- आनंदमार्ग">https://lagatar.in/anandmarg-got-free-operation-of-12-cataract-patients-in-poornima-netralaya/142189/">आनंदमार्ग

ने पूर्णिमा नेत्रालय में 12 मोतियाबिंद रोगियों का कराया निःशुल्क ऑपरेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही