Search

 
 
 

बेरमो : योजना चयन के लिए दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू

 
Bermo : गोमिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष बहुउद्देश्यीय भवन में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास योजना चयन के लिए दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू हो गया है. शिविर में जीएसएलपीएस के प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाता है, लेकिन उपयोगी योजनाओं के चयन व ठीक ढंग से देखभाल नहीं होने के कारण कार्य सही नहीं हो पाता है. इसके लिए सहजकर्त्ता दल के सदस्यों को प्रशिक्षण शिविर में जानकारी लेकर पंचायत में सही योजनाओं का चयन और चल रहे विकास योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की मॉनिटरिंग करनी है. इसके लिए कार्य व गुणवत्ता की सही जानकारी रखनी होगी. प्रवीण कुमार ने कहा कि गरीबी मुक्त आजीविका उन्नत ग्राम, स्वास्थ्य ग्राम, बाल हितैषी ग्राम, पर्याप्त जल युक्त ग्राम, स्वच्छ व हरित ग्राम, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा वाला ग्राम, सामाजिक रूप से न्याय संगत व सुरक्षित ग्राम, अच्छी बुनियादी सुविधाओं वाला ग्राम व महिला हितैषी ग्राम बनाने के लिए कार्य करना है. इसे लेकर प्रोजेक्टर के माध्यम से विशेष जानकारी दी गई. शिविर में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मुखिया द्वारा नामित दो वार्ड सदस्य, एक मनरेगा मेठ, एक जल सहिया, एक सहिया (स्वास्थ्य विभाग) आदि प्रशिक्षण ले रहे हैं. मौके पर प्रकाश कुमार, अनिरुद्ध अग्रवाल, मनोज कुमार, पवन कुमार, खुलेश्वर महतो आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-a-young-man-seriously-injured-in-a-scooty-and-bike-collision/">यह

भी पढ़े : बेरमो : स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही