Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सीसीएल के सुरक्षा विभाग ने चोरी का कन्वेयर बेल्ट किया बरामद

Bermo: सीसीएल सुरक्षा विभाग ने कथारा के कैप्टिव पावर प्लांट से चोरी गया करीबन आठ रोल कन्वेयर बेल्ट व स्क्रैप बरामद किया है. उक्त रोल कथारा के असनापानी गांव के नीचे जंगल में छिपाकर रखा गया था. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लोहा चोर सीसीएल के परियोजना, बंद कैप्टिव पावर प्लांट आदि से लोहा और कीमती पार्ट्स पुर्जे की चोरी कर रहे थे. घटना के बाद सीसीएल के सुरक्षा गार्ड लगातार छापेमारी अभियान चला रहे हैं. इसी दौरान कन्वेयर बेल्ट और स्क्रैप बरामद किया गया है. कथारा के महाप्रबंधक डीके गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि किसी भी कीमत पर चोरों को बक्सा नहीं जाएगा. चोरों के विरुद्ध स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस छापेमारी में जीएम यूनिट सुरक्षा इंचार्ज राम चन्द्र मांझी, एसआई इबरार हुसैन, एएसएसआई विजय प्रसाद, देवांशु कुमार आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660381&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : अज्ञात वाहन के धक्के से सीसीएल कर्मी घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही