Search

 
 
 

बेरमो : सीसीएल की सुरक्षा टीम ने चोरी का स्क्रैप लोहा व पुरानी मशीन किया जब्त

 

तस्करों ने कथारा में दामोदर नदी तट पर छुपाकर रखा था

Bermo : सीसीएल कथारा क्षेत्र के सुरक्षा विभाग की टीम ने 20 अगस्त रविवार को पेट्रोलिंग के दौरान कथारा स्थित दामोदर नदी के तट पर सीपीपी प्लांट से चोरी गए लोहा स्क्रैप का ढेर बरामद किया. लोहे को जब्त कर कथारा वाशरी को सुपुर्द कर दिया गया. सुरक्षा अधिकारी इबरार हुसैन ने बताया कि चोरों ने वाशरी के रिजेक्ट कोयला स्टॉक नंबर डी की नाली में स्क्रैप को छिपा कर रखा था. स्क्रैप के साथ नन सर्विसेबल पुरानी रोटर मशीन की भी चोरी कर ली गई थी. सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नदी किनारे चोरी का स्क्रैप लोहा जमा करने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर टीम ने छापामारी कर स्क्रैप व रोटर मशीन जब्त कर ली गई. सुरक्षा बलों के आने की भनक पाकर लोहा चोर भाग निकले. छापामारी में क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन के अलावा एएसएसआई नागेश्वर नोनिया, एचएसजी देवांशु कुमार, एसजी संजय कुमार दास सहित महिला होमगार्ड जवान सरस्वती हांसदा, ललिता कुमारी व अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cpi-male-in-support-of-india-in-dumri-by-election/">गिरिडीह

: डुमरी उपचुनाव में इंडिया के समर्थन में भाकपा माले ने कसी कमर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही