Search

 
 
 

बेरमो: आमसभा में आश्रित का सेविका पद पर चयन

 
Bermo: गोमिया प्रखंड के मध्य विद्यालय खुदगड्डा में 21 अप्रैल को आमसभा में मृतक के आश्रित तनु कुमारी को सेविका पद पर चयन कर औपबंधिक पत्र दिया गया. ऊपर टोला के आंगनबाड़ी केंद्र सेविका का निधन हो जाने के कारण यहां पद खाली था. सीडीपीओ अलका रानी ने चयन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों को नियम की जानकारी दी. साथ ही कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सेविका के आश्रित को अनुकंपा के तहत चयन किया जाना है. आश्रित के उम्मीदवार नहीं होने पर योग्यता के अनुसार विधवा व उच्च योग्यता वाले उम्मीदवार का चयन किया जाना है. जिसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया. मौके पर प्रधानाध्यापक सत्येंद्र ओझा, सुपरवाइजर ललिता देवी, मरियम मिंज जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, पंसस पूजा कुमारी, चंद्रदीप पासवान, सोमनाथ गंझू, रंजीता देवी, सुरेश शर्मा, केदार स्वर्णकार, राजू यादव, आशीष शर्मा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615251&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : मुंशी प्रेमचंद की ईदगाह का छात्राओं ने किया नाट्य मंचन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही