Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : ड्राप आउट बच्चों को फिर से भेजें स्कूल

Advertisement
Advertisement
स्कूल रुआर 2023 संबंधी कार्यशाला का आयोजन
Bermo : गोमिया प्रखंड कार्यालय में सभागार में 22 जून को शिक्षा विभाग के कार्यक्रम स्कूल रुआर 2023 संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीडीओ कपिल कुमार, उप प्रमुख अनिल महतो, सीडीपीओ अलका रानी व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नंदलाल महतो उपस्थित थे. कार्यशाला में प्रखंड के कई पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. मौके पर शिक्षा विभाग के कार्यक्रम स्कूल रुआर 2023 कार्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया. कहा गया कि विद्यालय से दूर रहने वाले बच्चों को विद्यालय में फिर से नामांकन कराना, उन्हें विद्यालय भेजना व शिक्षा के लिए प्रेरित करना कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है. इस कार्य में सभी पंचायत प्रतिनिधियों व शिक्षा मित्रों को जिम्मेवारी निभानी होगी. कहा गया कि गांव में जागरूकता के अभाव में  बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं और आगे चलकर वे रास्ता भटक जाते हैं. इसलिए सभी को चाहिए कि उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करें. मौके पर मुखिया शांति देवी, अंशु कुमारी, बलराम रजक, रीना सिंह, पार्वती देवी सहित कई पंचायत प्रतिनिधि, बीआरसी के मृत्युंजय श्रीवास्तव, बासुदेव प्रसाद, इरफान अहमद, होरिल प्रजापति, गौरी शंकर प्रजापति, अमित चौधरी, आशा कुमारी, स्नेह लता, प्रियंका, सुभाष महतो आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676683&action=edit">यह

भी पढ़ें:  बेरमो :  11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलसा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही