Search

 
 
 

बेरमो : खेत से अज्ञात शव मिलने से सनसनी

 
Bermo : गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ के रेलवे लाइन के समीप खेत से मंगलवार की शाम एक अज्ञात शव बरामद किया गया. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर गोमिया थाना ले गई. जानकारी के अनुसार हजारी मोड़ व पुराना माइनस के बीच रेलवे लाइन के समीप खेत में मंगलवार की दोपहर कुछ लोग शौच के लिए गए थे. जहां खेत के दलदल में एक शव पड़ा दिखा. इस बात की जानकारी उन्होंने आसपास के लोगों को दिया. इसके बाद इसकी सूचना गोमिया पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही गोमिया के अवर निरीक्षक अनुज कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गई. शव को अपने कब्जे में लेकर गोमिया थाना ले गई. इस संबंध में अवर निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि अज्ञात शव बरामद किया गया है. जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष है. शव को कब्जे में ले लिया गया है और उसकी शिनाख्त की जा रही है. यह">https://lagatar.in/bokaro-ddc-inspected-the-development-schemes-operated-in-petarwar-block/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीडीसी ने पेटरवार प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही