Search

 
 
 

बेरमो : साड़म में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का होगा आयोजन

 
लगेगा मेला, होगा जागरण व प्रवचन
Bermo: गोमिया प्रखंड के साड़म के सन्तोषी मंदिर के निकट होसिर साड़म मंदिर प्रबंध समिति की बैठक 25 अगस्त को पूर्व विधायक माधव लाल सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी सात दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन 18 सितंबर से शुरू होगा. महोत्सव के दौरान मीना बाजार सहित मनोरंजन के अन्य साधन भी उपलब्ध रहेंगे, वहीं 5 दिन विद्वान पंडितों के प्रवचन का कार्यक्रम होगा. स्थानीय जागरण टीम भक्ति जागरण प्रस्तुत करेगी. बैठक में मुखिया शोभा देवी, सावित्री देवी, प्रकाश लाल सिंह, रामलखन प्रसाद, अजित सहाय, सनत प्रसाद, जयप्रकाश तिवारी, डीएन तिवारी, केदारनाथ पांडा, मनबोध दे, देवकीनंदन, धनंजय रविदास, जयप्रकाश राम, मोहन चौधरी, रोहित यादव, राजकुमार यादव, रमेश चौधरी, जगदीश सिंह, बलराम पासवान आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-web-casting-will-be-held-at-65-booths-of-nawadih-and-27-booths-of-chandrapura-in-dumri-by-election/">यह

भी पढ़ें: बेरमो : डुमरी उपचुनाव में नावाडीह के 65 व चंद्रपुरा के 27 बूथों पर होगी वेब-कास्टिंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही