Search

 
 
 

बेरमोः सात दिवसीय गणेश महोत्सव शुरु, पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन

 

लगा मेला, होगा प्रवचन व भक्ति जागरण

Bermo : गोमिया प्रखण्ड के साड़म संतोषी मंदिर के निकट सात दिवसीय गणेश महोत्सव के पूजा पंडाल और मीना बाजार का पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने उद्घाटन किया. 16 वें वर्ष के इस गणेश महोत्सव का कार्यक्रम 18 से 24 सितबंर तक चलेगा. 18 सितबंर को भगवान गणेश का विधिवत पूजन किया गया. 19 से लेकर 23 सितबंर तक रात्रि में देवी अनुराधा सरस्वती, आचार्य छोटे सरकार व ज्योति शास्त्री का प्रवचन होगा. वहीं 24 सितबंर को हेमंत दुबे का भक्ति प्रवचन और जागरण कार्यक्रम होगा. मौके पर डिजनीलैंड और मीना बाजार का भी उद्धाटन किया गया. इधर, पंडित लखन उपाध्याय, अवधेश तिवारी व राजू तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन समारोह संपन्न कराया. मौके पर प्रकाश लाल सिंह, अजीत कुमार सहाय, धनजंय रविदास, मनबोध डे, सनत प्रसाद, मोहन चौधरी, जयप्रकाश रविदास, विजय राम, अशोक राम, रोहित ठाकुर, अरूण कुमार डे, राजेश भण्डारी, बासुदेव यादव, अजीत नारायण प्रसाद, मधु चंडे, आकाश कुमार, सहित अन्य लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/green-signal-received-from-dgca-bokaro-and-dumka-airports-will-be-inaugurated-in-january-2024/">यह

भी पढ़ें: डीजीसीए से मिली हरी झंडी, बोकारो और दुमका एयरपोर्ट का जनवरी 2024 में होगा उदघाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही