Search

बेरमो : भंडारा के साथ सात दिवसीय महायज्ञ का हुआ समापन

Bermo : गोमिया प्रखंड के हजारी बैध टोला में आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का समापन सोमवार 12 जून को महाभंडारा कार्यक्रम के साथ हो गया. इस दौरान पूजा अर्चना व यज्ञ मंडप की परिक्रमा व प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महायज्ञ के दौरान यज्ञ मंडप में विद्वान पंडितो ने पूजा अर्चना, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, सभी देवी देवताओं का आह्वान, अरणी मंथन, अग्नि स्थापना, हवन पूजन, पारायण पाठ, संध्या आरती, पुष्पांजलि का संचालन किया. रात्रि में काशी से आये जगतगुरु पीठाधीश्वर स्वामी दीनदयालु सरस्वती जी महाराज का प्रवचन सुनने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे थे. महाभण्डारा कार्यक्रम में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. यज्ञ को सफल बनाने में हरि प्रजापति, शिवदेव प्रजापति, मनोज प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, बुधेश्वर प्रजापति, बिनोद प्रजापति सहित अन्य कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/bermo-high-quality-testing-machine-inaugurated-at-ardeer-hospital/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : आर्डियर अस्पताल में उच्च कोटि की जांच मशीन का हुआ उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//