Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: जल यात्रा के साथ सात दिवसीय शिव महागौरी महोत्सव शुरू

Bermo: गोमिया प्रखंड के हजारी मोड़ स्थित शिव मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री श्री 1008 महायज्ञ सह शिव महागौरी महोत्सव को लेकर 21 मई को जल यात्रा नकाली गयी. यज्ञ स्थल से 251 कन्याओं को कलश देकर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने विदा किया. यात्रा छिलका पुल के समीप बोकारो नदी पहुंच कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप पहुंचा. इस अवसर पर दशविच संस्कार, प्रायश्चित, नववर्चनी कलश, मां गंगा पूजन, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी स्थापना, अरणी मंथन से अग्नि प्रकट, हवन, संध्या आरती, पुष्पांजलि, भव्य शिव श्रृंगार आरती आदि कार्यक्रम किये गए. रात्रि में देवघर से आये कथावाचक सुनील शास्त्री व ज्योति शास्त्री ने प्रवचन किया जाएगा. साथ में मंदिर पुजारी प्रकाश मिश्रा व सुभाष मिश्रा भी शामिल रहेंगे. कलश यात्रा में गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो की धर्मपत्नी कौशल्या देवी, जिप सदस्य आकाशलाल सिंह, प्रकाशलाल सिंह, प्रशांत सिन्हा, नरोत्तम प्रसाद, शिवशंकर दुबे, सुधीर सिंह, सुदामा प्रसाद, मंटू यादव, शशि रजक, राहुल, कृष, अमित मिश्रा, भुनेश्वर प्रजापति, दीपक सिंह, मनदीप, अमरदीप, आयुष, राजेश, यशवंत, अनु देवी, ज्योति, रोशनी, नीतू, साक्षी आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=643774&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो थर्मल : सखुआ के बीज और फल से किसान कर रहे आमदनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही