Bermo : बोकारो थर्मल गोमिया रेलवे स्टेशन के बीच गंझूडीह के निकट रेलवे के मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से एक चरवाहे की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोमिया थाना क्षेत्र के गंझूडीह निवासी गुलाब राम 45 वर्ष के रूप में हुई है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर को वह बकरी चराने गया था. रेलवे ट्रेक पास करने के दौरान वह मालवाहक ट्रेन की चपेट में आ गया. अचानक ट्रेन के रुकने से आसपास के ग्रामीण रेलवे ट्रेक पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है. आनन फानन में उसे बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस से गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक का एक बेटा है. घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की. उन्होंने कहा कि उनके आश्रित को सरकारी सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें–बोकारो">https://lagatar.in/jamshedpur-eid-milad-un-nabi-procession-on-sunday-drone-cameras-will-monitor-the-entire-procession/">बोकारो
: बंद आवासों को चोरों ने बनाया निशाना, 4 लाख के जेवरात ले उड़े चोर [wpse_comments_template]
: बंद आवासों को चोरों ने बनाया निशाना, 4 लाख के जेवरात ले उड़े चोर [wpse_comments_template]
Leave a Comment