Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: श्रीश्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभा यात्रा

Bermo: फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सिंहनगर स्थित श्रीश्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ 6 मई को हुआ. यात्रा मंदिर प्रांगण से शिव मंदिर होते हुए दामोदर तट पहुंच कर मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने जल भर फुसरो बाजार व गोरांग कॉलोनी होते हुए वापस मंदिर पहुंची. सूर्य के रौद्र रूप के बाबजूद श्रद्धालुओं की भक्ति में कमी नहीं थी. यजमान ओमप्रकाश चौधरी और उसकी धर्मपत्नी सालू देवी की अगुवाई में यात्रा संपन्न हुई. रविवार को मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा व 24 घंटा का अखंड हरिकीर्तन होगा. बलिया के दया व्यास व टीम को आमंत्रित किया गया है. सोमवार को भंडारा व पूर्णाहूति के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा. मौके पर गिरिजाशंकर पांडेय व प्रदीप सिंह, अर्चना सिंह, डॉ उषा सिंह, आभाष कुमार, देवतानंद दूबे, भरत वर्मा, माणिक दिगार, प्रशांत सिंह, महेश सिंह, प्रमोद सिंह, गुड्डू सिंह, दयाशंकर चौधरी, राघवेंद्र प्रताप उर्फ तुफानी, रामकुमार सिंह, विजय, डब्लू सिंह, अशोक सिंह, तपन घोष, संजीत सिंह, राजकुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628843&action=edit">यह

भी पढ़ें: नावाडीह : मोचरो में धूमधाम से संपन्न हुआ भोगता पर्व [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही