Bermo: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांग को लेकर पिछले कई दिनों से पहलवान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. पहलवानों के समर्थन में तथा बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 14 मई को शोषित मुक्ति वाहिनी बेरमो के बैनर तले दर्जनों लोगों ने जरीडीह बाजार स्थित हमीद चौक पर धरना प्रदर्शन किया. शोमुवा के धरना प्रदर्शन के समर्थन में इंटक, सीटू, एटक, दामोदर बचाओ आंदोलन, यूनाइटेड मिली फोरम सहित कई संगठनों ने भाग लिया. राज्यपाल के नाम संयुक्त हस्ताक्षरित मांग पत्र बेरमो बीडीओ को सौंपा. पत्र में आरोपी ब्रजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने, पीड़ित पहलवान बेटियों को 10 करोड़ रुपये का मुआवजा देने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग शामिल है.वक्ताओं ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली इस सरकार ने आज बेटियों को सड़क पर छोड़ दिया है. केंद्र सरकार निरंकुश बन गई है आरोपी को कटघरे में खड़ा करने के बजाय उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर श्याम मुंडा, मुन्ना सिंह, श्यामल सरकार, वीरेंद्र कुमार सिंह, सुजीत कुमार घोष, भगीरथ शर्मा, विजय कुमार भोई,सुबोध सिंह पवार, चिंता देवी, आफताब आलम खान, किशोरी शर्मा, श्यामबिहारी दिनकर, मनोज पासवान, गुलाब प्रजापति, अफजल अनीश, जयनाथ तांती, शिबू चक्रवर्ती, राकेश नायक, सुनील कुमार शर्मा, अविनाश सिन्हा, गणपत रविदास, रतन निषाद, राजेश पासवान, ज्योति कुमारी, सोनू कुमारी, अनिता सखूजा, सरोज मास्टर, राजू मिश्रा, मुकेश सिन्हा, मिनहाज मंजर, पीपी मुखर्जी,हरिमोहन सिंह, उज्जवल चक्रवर्ती, संजय सिंह, इंद्रदेव पासवान, तामू, जितेंद्र पासवान, प्रमोद पासवान, पन्नालाल आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636897&action=edit">यह
भी पढ़ें:बेरमो : मेहंदी का रंग उतरने से पहले उजड़ गया सुहाग, सड़क हादसे में पति की मौत [wpse_comments_template]
बेरमो: दिल्ली में बैठे पहलवानों के समर्थन में शोमुवा का धरना

Leave a Comment