Search

 
 
 

बेरमो : श्री श्याम रसोई फुसरो गरीबों को 10 रुपये में दे रहा उत्तम भोजन

 
जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा : जीएम
Bermo : फुसरो बाजार बैंक मोड़ स्थित न्यू स्टार क्लब में श्री श्याम रसोई सेवा का उद्घाटन ढ़ोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके अग्रवाल ने 18 अगस्त को किया. मौके पर जीएम श्री अग्रवाल ने कहा कि यह काफी पुण्य का काम है. जरूरतमंदों को कम मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है। बताया कि श्री श्याम रसोई सेवा, मात्र 10 रूपये में गरीबों को भोजन उपलब्ध करा रहा है. मारवाड़ी समाज इसे संचालित कर रहा है. उद्घाटन समारोह में विजय कुमार सिंह, श्याम सुंदर जैन, द्वारिका बंसल, पापा बाबू, देवीदास, अनिल अग्रवाल, सुरेश बंसल, ओम शंकर सिंह, सुमित बंसल, सुरेंद्र गोयल, राजेश राठी, सुशांत राईका, दिलीप अग्रवाल, कृष्ण कुमार चांडक, अमर कुमार चांडक, पिंटू सिंह, शंभू आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=733331&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट परिसर में साइकिल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही