Search

 
 
 

बेरमो: हायर स्टडी के लिए जापान जाएंगे गोमिया के शुभम

 
Bermo: सच्ची लगन और पढाई के प्रति इमानदारी हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. गोमिया निवासी प्रभु स्वर्णकार के पुत्र शुभम ने इसे साबित कर दिया है. शुभम का जापान के तोहोकू यूनिवर्सिटी Tohoku university में हायर स्टडी के लिए चयन हुआ है. शुभम ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल स्वांग से हुई. 2015 में दसवीं और 2017 में बारवहीं की परीक्षा पास करने के बाद वह बीटेक के लिए ओडिशा चला गया. वहां बीटेक की पढाई पूरी करने के साथ ही उनका चयन टीसीएस कंपनी में हो गया.  टीसीएस में काम करने के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जापान के तोहोकू यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री और पीएचडी के लिए आवेदन किये. अंतरराष्ट्रीय पर पांच छात्रों की पहली सूची बनी. इसमें भारत के दो छात्रों का मेरिट लिस्ट बना. जिसमें शुभम चुने गये. इसे भी पढ़ें- बोले">https://lagatar.in/said-rahul-here-is-the-police-rule-modi-ji-is-the-king-congress-mps-in-police-custody-churned-with-rahul-on-gst-inflation/">बोले

राहुल, यहां पुलिस का राज है, मोदी जी राजा हैं, पुलिस हिरासत में कांग्रेस सांसदों ने राहुल संग जीएसटी, महंगाई पर मंथन किया
उन्होंने बताया कि पिछले आठ माह से चयन प्रक्रिया चल रही थी. कई तरह के सवाल किए गए. उसका जवाब दिया. अंत में तोहोकू यूनिवर्सिटी में चयन हो गया. उन्होंने बताया कि सितम्बर महीने में जापान जाना है. अक्टूबर से वहां मास्टर डिग्री और पीएचडी की पढाई शुरू करनी है. उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से कम से कम नुकसान हो, इसी विषय पर शोध करना है. शुभम के पिता प्रभु स्वर्णकार एलआईसी एजेंट हैं और माता गृहणी हैं. इसे भी पढ़ें- ईडी">https://lagatar.in/jharkhand-congress-is-not-going-to-be-afraid-of-modi-governments-jackass-by-showing-fear-of-ed-rajesh-thakur/">ईडी

का डर दिखाकर मोदी सरकार की गीदड़ भभकी से झारखंड कांग्रेस डरने वाली नहीं : राजेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही