Search

 
 
 

बेरमो : सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरनाक, उपयोग से बचें- बीडीओ

 

गोमिया में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन

Bermo : गोमिया स्थित आईईपीएल ओरिका कंपनी के हॉल में 17 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि गोमिया के बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण व प्रकृति के लिए हानिकारक है. इससे प्रदूषण फैलता है. उन्होंने लेागों से इस तरह के प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की. बीडीओ ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण पूरी दुनिया में पर्यावरण का खतरा बढ़ता जा रहा है. कहीं खूब बारिस हो रही है तो कहीं सूखा पड़ा है. यदि समय रहते लोग जागरूक नहीं हुए, तो पर्यावरण असंतुलित हो जाएगा. इससे लोगों को आने वाले दिनों में कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा. ओरिका गोमिया के जीएम अभिषेक विश्वास ने कहा कि जिस प्रकार मौसम में बदलाव हो रहा है, उससे सबक लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है, जो सराहनीय है.  ज्ञात हो कि पिछले दिनों कंपनी के मार्गदर्शन में पिट्स मॉडर्न स्कूल और लोयला स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के के प्रति सजग किया था. कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मौके पर कंपनी के रागिब सबरी, आशीष सिंह, पीके झा, रोशन सिन्हा, अरिंदम दास गुप्ता, अरिंदम घोष, सूर्य कुमार सिंह, प्रदीप भट्टाचार्य, पिट्स स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय, लोयला स्कूल के सिरियफ जोसेफ आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dumri-will-come-on-cm-19-dc-reviewed-the-preparations/">गिरिडीह

: सीएम 19 को आएंगे डुमरी, डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही