Search

 
 
 

बेरमो : सिस्टा परिवार की बैठक में सामाजिक व सांस्कृतिक विषयों पर हुई चर्चा

 
Kathara (Bermo) :  बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित कोनार नदी के तट पर सिस्टा परिवार ने बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया. बैठक में सिस्टा परिवार की प्रगति, सामाजिक गतिविधियों और मजबूती के मामलों पर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता जारंगडीह शाखा के अध्यक्ष मुकेश कुमार महली और संचालन सचिव जितेंद्र पासवान ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामनारायण राम मांझी, कथारा क्षेत्र के संरक्षक डॉ एसएन राम, उप महामंत्री अशोक रविदास, सीआईएल उपाध्यक्ष जीतेंद्र  भारती, एबीएसआई के उपाध्यक्ष छोटन राम, क्षेत्रीय अध्यक्ष डी बी मांझी, उपसचिव कन्हाय राम, सुभाष चंद्र पासवान शामिल हुए.

बहुजन समाज के उत्थान के लिए हमेशा आगे रहा है सिस्टा परिवार

मुख्य अतिथि ने कहा कि सिस्टा परिवार बाबा साहब अंबेडकर के विचारों के साथ बहुजन समाज के उत्थान के लिए हमेशा आगे रहा है. सीसीएल क्षेत्र में सिस्टा परिवार हर कर्मचारियों के सुख-दुख में खड़ा रहता है. साथ ही आसपास के गांव में सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है. मौके पर शिवकुमार राम, रामवृक्ष रविदास, जेजे सांगा, अमृत कुमार उर्रे, जोलेश्वर मांझी, विकास कुमार रजक, अनिल, बाउरी, गौर बाउरी, कैलाश घांसी, सोनू मुंडा, महेश कुमार सोरेन, भोला मांझी, कन्हैया राम, संजय कुमार, फुलेन्द्र रविदास सहित सिस्टा परिवार के अन्य कई लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही