Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : होली के दौरान सोशल मीडिया पर होगी पैनी नज़र

Bermo : गोमिया थाना और आईईएल थाना परिसर में गुरुवार को होली और शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक गोमिया बीडीओ कपिल कुमार व सीओ संदीप अनुराग टोपनो की अध्यक्षता में हुई. मौके पर बीडीओ व सीओ ने क्षेत्र में होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी नज़र होगी. किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. डीजे साउंड पर अश्लील व भड़काऊ गाने बजाने पर भी एक्शन लिया जाएगा. बैठक के बाद आपस में सभी लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर क दूसरे को बधाई दी. बैठक में विधायक प्रतिनिधि विपिन नायक, 20 सूत्री सदस्य पंकज पांडेय, आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, मुखिया बलराम रजक, मुखिया शांति देवी, मुखिया तारामणि भोक्ता, मुखिया अंशु कुमारी, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, अरुण यादव, सुलेमान अंसारी, पंसस सुनीता देवी, सैफ अली, खान, मिथुन चंद्रवंशी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-in-the-twenty-point-meeting-the-matter-of-absence-of-the-teacher-of-madwatand-school-was-raised/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बीस सूत्री की बैठक में मड़वाटांड़ स्कूल के शिक्षक की अनुपस्थिति का मामला उठा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही