Search

बेरमो: समाजसेवी ने निजी मद से बच्ची का कराया स्कूल में दाखिला

Bermo: बेरमो प्रखंड के जरीडीह बस्ती स्थित भामाशाह भवन में 13 मई को स्थानीय लोगों की बैठक हुई. जिसमें शांति श्याम फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष सह सीरम फाउंडेशन के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह शामिल हुए. प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि वे बेरमो के लोगों के प्रति संवेदनशील है. वह खुद मजदूर का बेटा हैं इसलिए गरीबों का दर्द बखूबी समझते हैं. साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरीडीह का निरीक्षण किया. अस्पताल के डॉक्टर पुष्पा कुमारी से जानकारी ली.वहीं बेरमो 4 नंबर स्थित दिव्यांग कांति देवी परिवार की एक बच्ची का दाख़िला अपने स्तर से कथारा डीएवी स्कूल में कराया. कांति देवी ने अपनी नतीनी सृष्टि गुप्ता का नामांकन कराने की फरियाद लगाई थी.मौके अनूप साव, विनोद साव, चंदन साहनी, कुणाल साहनी, मनोज पंडित, अजय भगत, बीरबल साव, पंकज साहनी, बबन साहनी, सनी केसरी, निकेश साव आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636027&action=edit">यह

भी पढ़ें:कसमार : पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp