कौटिल्य महापरिवार ने पढ़ाई में हर सहयोग का दिया भरोसा
Bermo : कौटिल्य महापरिवार बेरमो के तत्वावधान में 17 जून को जैक बोर्ड कॉमर्स की परीक्षा में रामविलास 10 प्लस 2 उच्च विद्यालय की टॉपर रही छात्रा सोमा मुखर्जी को सम्मानित किया गया. करगली निवासी सोमा फुसरो नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्रजीत मुखर्जी के भतीजी है. कौटिल्य परिवार ने उन्हें आगे की पढ़ाई में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. बता दें कि सोमा मुखर्जी ने 10 वीं तक सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई की. इसके बाद जैक बोर्ड में टॉपर रही. उसका सपना सीए बनने का है. सोमा ने कहा कि वह 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई करती हैं. सोमा के पिता प्रसनजीत मुखर्जी एक दवा दुकान में स्टाफ हैं, जबकि मां गृहिणी है. इस अवसर पर रामनरेश दुबे, बृज बिहारी पांडेय, अजय झा, अनिल चंद्र झा, वसंत पाठक, उज्जवल मुखर्जी, शम्भू दुबे आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671787&action=edit">यहभी पढ़ें: बेरमो : सीसीएल के खिलाफ ग्रामीण गोलबंद, मकान तोड़ रहे जेसीबी को रोका [wpse_comments_template]
Leave a Comment