Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : मृत सीसीएल कर्मी के बेटे को मिला प्रोविजनल नियुक्ति पत्र

Bermo : नावाडीह-फुसरो सड़क मार्ग के चपरी गेस्ट हाउस के समीप 8 मार्च को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सीसीएल की महिला कर्मी टुमिया देवी घायल हो गई थी. रांची में इलाज के दौरान शुक्रवार 17 मार्च को उसकी मौत हो गई. वह सीसीएल के ढोरी क्षेत्र अंतर्गत कैटेगरी वन के पद पर कार्यरत थी. एसओपी प्रतुल कुमार ने चपरी रेस्ट हाउस परिसर में मृतक के पुत्र जय प्रकाश सिंह को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र और दाह-संस्कार के लिए 75 हजार रुपये का चेक सौंपा है. बता दें कि तुमिया देवी ड्यूटी कर अपने घर लौट रही थी. अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में लोग उसे केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले गये थे. जहां से बेहतर इलाज के लिए चास रेफर कर दिया गया. वहां भी स्थिति गंभीर होने के कारण मेदांता अस्पताल रांची भेज दिया गया. शुक्रवार को इलाज के दौरान तुमिया देवी का निधन हो गया. मृतका नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी निवासी 50 वर्षीय टुमिया देवी जीएम यूनिट में कार्यरत थी. मौके पर सहायक कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम सहित यूनियन प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, विकास सिंह, ओम शंकर सिंह, शिवनंदन चौहान, गोवर्धन रविदास, राजेश्वर सिंह, मुरारी सिंह, गिरधारी महतो, चपरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुंदर महतो, के अलावे संतोष मंडल, अरुण कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/chandrapura-the-villagers-staged-a-sit-in-for-the-demand-of-starting-the-local-cell/">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा : लोकल सेल चालू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही