Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : एसपी ने डीवीसी का प्रस्तावित लुगु पहाड़ पर पंप स्टोरेज योजना क्षेत्र का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Bermo : बोकारो जिला अंतर्गत ललपनिया के लुगु पहाड़ स्थित डीवीसी के 1500 मेगावाट का हाइडल प्रोजेक्ट लगाने की योजना है. इसी योजना के निमित्त बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने स्थल का निरीक्षण किया. साथ में सीआरपीएफ के कमांडेंट कमलेश कुमार, डीवीसी के प्रमंडलीय अभियंता अमित कुमार सिंह, एसडीपीओ सतीश चंद्र झा, सर्वेयर मलय पात्रा भी थे. इस संबंध में बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने बताया नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. नक्सल अभियान के तहत क्षेत्र का भ्रमण किया गया. वहीं डीवीसी का प्रस्तावित हाईडल पंप स्टोरेज जहां बनना है उसका भी जायजा लिया गया. इसके बाद तेनुघाट कार्यालय में समीक्षा की गई. उन्होंने बताया कि डीवीसी का प्रस्तावित प्रोजेक्ट के निकट गांव पिंडरा और टूटी झरना है. परियोजना की शुरूआत के लिए सर्वे किया जाना है और परियोजना के स्थापना में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हो इसका भी जायजा लिया गया. इसे भी पढ़ें-नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-police-busted-fake-liquor-factory-two-arrested/">नोवामुंडी

: नकली शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

परियोजना विकास की नई रोशनी लेकर आएगी

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए सुरक्षा मुहैया कराया जाना है इस पर विमर्श किया गया. वहीं डीवीसी के वरीय प्रमंडलीय अभियंता अमित कुमार सिंह ने कहा कि इस परियोजना के स्थापना से पर्यावरण का कहीं से भी कोई नुकसान नहीं होगा. साथ ही लुगु बाबा के मंदिर से दो सौ मीटर पहाड़ के नीचे अपर डैम का निर्माण प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि यह परियोजना इस इलाके के लिए विकास की नई रोशनी लेकर आएगी. 21 अगस्त को डीवीसी के चेयरमैन रामनरेश कुमार सिंह ने बोकारो थर्मल पावर स्टेशन के दौरे पर पहुंचे थे. उसी दिन ललपनिया के लुगु पहाड़ स्थित हाइडल पंप पावर प्रोजेक्ट का निर्माण की घोषणा की थी. आज एक वर्ष हो गए हैं. एक बार फिर पुलिस और प्रशासन के सहयोग से परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए कवायद शुरू की गई है. दरअसल ग्रामीण इस प्रोजेक्ट के निर्माण का विरोध कर रहे हैं. इसलिए इस योजना का काम आगे नहीं बढ़ सका है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-got-the-girls-enrolled-in-kgbv/">जमशेदपुर

: उपायुक्त ने सबर बच्चियों का केजीबीवी में कराया नामांकन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही