Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: बोकारो थर्मल-गोमिया रेलखंड पर होगा स्पीडी ट्रायल

Bermo: मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रेल निरीक्षण की जानकारी दी. बताया गया कि गोमो बरकाकाना रेल खंड के बोकारो थर्मल गोमिया के बीच 12 जुलाई रेल निरीक्षण किया जाएगा. इसके अलावा स्पीडी ट्रायल होगा. बताया गया कि 29 किमी लंबे जारंगडीह-दानिया दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत 5 किमी लंबे बोकारो थर्मल-गोमिया रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी परिमंडल, कोलकाता द्वारा निरीक्षण किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान बोकारो थर्मल-गोमिया स्टेशन के बीच स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा. किसी के भी रेलवे लाईन के पास रहना असुरक्षित होगा. अधिकारी ने कहा कि आम लोग निरीक्षण के दौरान रेलवे लाईन से दूर रहें. साथ ही समपारों को पार करते समय भी विशेष सावधानी बरतें. ट्रेन की स्थिति देखकर ही रेल लाईन पार करें. इसकी अवहेलना करने पर यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसके लिए रेल प्रशासन जिम्मेवार नहीं  होगा. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-visit-to-bihar-centenary-pillar-of-the-assembly-will-be-unveiled-will-give-many-gifts/">पीएम

मोदी का बिहार दौराः विधानसभा के शताब्दी स्तंभ का करेंगे अनावरण, देंगे कई सौगातें
बता दें कि 29 किमी लंबे जारंगडीह-दानिया दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत 7 किमी लंबे गोमिया-डुमरी बिहार, 11 किमी लंबे डुमरी बिहार-दानिया व 6 किमी लंबे जारंगडीह-बोकारो थर्मल रेलखंड की पहले ही कमीशनिंग की जा चुकी है. इस परियोजना के अंतिम भाग के रूप में 5 किमी लंबे बोकारो थर्मल-गोमिया रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण व स्पीड ट्रायल किया जायेगा. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-the-city-lit-up-with-lamps-on-the-eve-of-pm-modis-arrival/">देवघर

: पीएम मोदी के आगमन की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगाया शहर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही