Search

 
 
 

बेरमो : एसएसटी टीम ने वाहन चेकिंग में पकड़ा दस लाख रुपए

 
रुपये लेकर जा रहा बोलेरो सवार खुद को बताया रेलवे ठेकेदार का कर्मी
Bermo : चंद्रपुरा- हरिणा हीरक रोड के टी मोड़ स्थित तरंगा चेक नाका पर एसएसटी की टीम ने 26 अगस्त को सफेद रंग की बोलोरो गाड़ी से 10 लाख रुपये बरामद किया है. मालूम हो कि डुमरी विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से यहां चेक नाका बनाया गया है। इसी नाका पर वाहन जांच के दौरान जेएच-17बी-3744 बोलोरो से 10 लाख रुपये नकद बरामद किया गया है. वाहन में रेलवे की ठेका कंपनी मेसर्स बाल मुकुंद झा के कर्मी हिमांशू मिश्रा थे. वे दुमका जिला के ग्राम पोस्ट केंदुआ थाना सरैया के निवासी हैं. मिश्रा ने बताया कि वे बोलोरो से बोकारो जैनामोड़ होते हुए गोमो जा रहा थे. इस दौरान टी मोड़ स्थित चेक नाका पर वाहन जांच के दौरान एसएसटी की टीम ने रुपये को जब्त कर लिया. मिश्रा ने कहा कि मेसर्स बाल मुकुंद झा कंपनी की गोमो से निचितपुर में रेलवे का चहारदीवारी निर्माण का कार्य चाल रहा है. इसमें लेबर व बालू पेमेंट के लिए रुपये ले जा रहा था. मालूम हो कि इसके पूर्व इस चेक नाका पर एक कोयला कारोबारी की वाहन से भी एसएसटी की टीम ने 67 हजार रुपये जब्त किया था. वाहन जांच में एसएसटी के दंडाधिकारी स्वतंत्र प्रकाश गौतम, चंद्रपुरा सीओ संदीप कुमार मद्देशिया, दुग्दा थाना प्रभारी कन्हैया राम, सहायक इंस्पेक्टर अजमत हुसैन शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-hemant-soren-has-no-right-to-remain-in-power-salkhan/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : हेमंत सोरेन को सत्ता में बने रहने का हक नहीं – सालखन मुर्मू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही