Search

 
 
 

बेरमो: यूनिसेफ के स्टेट हेड ने स्वांग जलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण

 
नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में बने माहवारी सुरक्षा प्रयोगशाला का भी किया उद्घाटन
Bermo : यूनिसेफ के स्टेड हेड कुमार प्रेमचंद ने 28 जुलाई को गोमिया प्रखंड के स्वांग जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया. सबसे पहले उन्होंने स्वांग दक्षिणी पंचायत के स्वांग बस्ती के ग्रामीणों से जलापूर्ति योजना, नाली एवं सफाई से संबंधित पूरी जानकारी ली. इसके बाद नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में सीसीएल के सीएसआर योजना से बने प्रखंड के पहले एमएचएम लैब (माहवारी सुरक्षा प्रयोगशाला) का उद्घाटन किया. इस मौके पर परिवार नियोजन संस्था गोमिया के द्वारा छात्राओं के बीच सैनेटरी पैड का वितरण किया गया. इस अवसर पर मुखिया रीना सिंह, सीएसआर इंचार्ज चंदन कुमार, यूनिसेफ के जिला हेड घनश्याम कुमार के साथ अनिरूद्ध कुमार, दिलीप कुमार, रोहित मंडल, प्राचार्य तारामणि कच्छप, शिक्षिका पुष्पा कुमारी, श्वेता, रश्मि जैन, भरत रजवार, ललिता कुमारी, शोभा कुमारी, पूर्व मुखिया धनजंय सिंह, जल सहिया निशा कुमारी, एफपीआई के अरूण सिंह, रोहन कुमार और स्कूल के बच्चे उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-marwadi-yuva-manch-planted-saplings-in-the-school-premises/">

बेरमो : मारवाडी युवा मंच ने स्कूल परिसर में किया पौधरोपण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही