Search

 
 
 

बेरमो : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने किसानों के बीच बांटे धान के बीज

 
Bermo : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह ने फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी बस्ती में जरूरतमंद किसानों के बीच धान के बीज का वितरण किया. राजेश सिंह ने कहा कि जरूरतमंद किसानों के बीच हमलोग धान का बीज देकर उन्हें खेती करने के लिए शक्ति प्रदान करते हैं, ताकि किसान अपनी खेती कर अपने साथ-साथ अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य बना सके. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से जो भी योजनाएं लायी जाती है, पार्टी के कार्यकर्ता उसे किसानों के घर तक पहुंचाने का काम करते हैं. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-liquor-shopkeepers-charging-more-money-than-mrp-assistant-excise-commissioner-assuring-action-on-receipt-of-complaint/">जमशेदपुर

: एमआरपी से अधिक पैसे वसूल रहे शराब दुकानदार, सहायक उत्पाद आयुक्त शिकायत मिलने पर कार्रवाई का दिला रहे भरोसा

झारखंड सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं- राजेश सिंह

 वहीं राजेश सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है. वह सिर्फ लूट खसोट में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का जाना निश्चित है. मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, पूर्व वार्ड पार्षद बिलासी देवी, यमुना महतो, उमेश महतो, वीरू गिरी, पांडे गिरी, हीरो महतो, खगपत महतो, मुनीलाल महतो, वासुदेव गिरी, सत्यनारायण कर्मकार, चंद्रिका महतो, नागेश्वर महतो, द्वारिका महतो, सुकरी कुमारी, मित्रजीत महतो उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही