Search

 
 
 

बेरमो : अब भी कई लोगों को है प्रधानमंत्री आवास योजना की छत का इंतज़ार

 
Bermo : बोकारो जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना की छत से अब भी कई ज़रूरतमंद महरूम हैं. ज़िले में ये योजना अपने लक्ष्य से लगभग 11 फीसदी पीछे चल रही है. 2011 के सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के डाटा पर बोकारो जिला के विभिन्न प्रखंडों में 72,364 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इस योजना में सभी गरीबों को चिह्नित व समावेश नहीं किया गया था. लेकिन जिनका चयन किया गया उसमें से अभी भी 7,788 लोगों के इस आवास योजना का काम पूरा नहीं हो सका है. बोकारो जिला के चास प्रखंड में सबसे अधिक 18,468 लाभुकों का चयन किया गया था, जिसमें 16,018 लाभुकों को आवास मुहैया कराया गया. अभी भी 2,450 लाभुकों को आवास का निर्माण कार्य अधूरा है. इसी प्रकार चंदनकियारी प्रखंड में 14,795 में 1867, गोमिया में 10,391 में 1316, नावाडीह में 9,684 में 524, पेटरवार में 5,958 में 278, कसमार में 5,941 में 677 और बेरमो प्रखंड में 75 में 8 लाभुकों को आवास का काम पूरा नहीं हो सका है. अब तक 72,364 में 64,576 आवास योजना का काम पूरा किया गया है और 7788 आवास योजना का कार्य पूरा किया जाना बाकी है.

                     क्या कहतें जिला समन्वयक

प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला कॉर्डिनेटर राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार आवास योजना का काम तेज गति से किया जा रहा है. बालू की समस्या सहित कई तरह के संकट थे. जिसकी वजह से कुछ आवासों का काम पूरा नहीं हो सका है. लेकिन जो लाभुक आवास योजना का काम पूरा नहीं कर सके हैं, उनके साथ लगातार संपर्क स्थापित कर उन्हें मोटिवेट कर अधूरा काम को पूरा किया जा रहा है. राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशिक्षु राज मिस्त्री का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है. यह प्रशिक्षण उन क्षेत्रों में आयोजित हो रहा है जहां आवास का काम पूरा नहीं हुआ है. मार्च तक लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/bokaro-jewelery-association-honored-the-police-captain/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : ज्वेलरी एसोसिएशन ने किया पुलिस कप्तान को सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही