Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: बीस लाख रुपए की चोरी की दाल बरामद, एक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Bermo : बेरमो की गांधीनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जरीडीह बाजार के एक गोदाम से करीब बीस लाख रुपए की चोरी की दाल बरामद की है. इस दौरान गोदाम संचालक को हिरासत लिया गया है.इस संबंध में थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि स्वांग निवासी संधीर कुमार सिंह ने लिखित शिकायत की है कि उसका ट्रक बनारस के सूर्या ट्रांसपोर्ट से करीब 18 टन दाल जिसमें 200 बोरी अरहर और 267 बोरी मसूर दाल लोड की थी और उसे गिरिडीह जिला सरिया बाजार के नीरज अग्रवाल के यहां पहुंचाना था. लेकिन उक्त ट्रक के ड्राइवर और खलासी ने लोड की गयी दाल को सरिया न पहुंचा कर बेरमो के जरीडीह बाजार में एक व्यापारी को बेच दिया. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/%e0%a5%89agneepaths-flame-reaches-palamu-youths-jam-railway-tracks-vandalizes-engine/">पलामू

पहुंची अग्निपथ की आंच, युवाओं ने रेलवे ट्रैक किया जाम, इंजन में तोड़फोड़ ड्राइवर अनिल कुमार साव (पिता रामचंद्र साव) और खलासी छोटू (पिता हाफिज अन्सारी) दोनों हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा स्थित टेकुआडीह के निवासी हैं. ड्राइवर और खलासी ने दाल बेचकर ट्रक को स्वांग स्थित वाहन मालिक के घर गाड़ी खड़ी कर अपने घर चले गए. गाड़ी मालिक जब दूसरे दिन सरिया के व्यापारी नीरज अग्रवाल से दाल पहुंचाने के एवज में भाड़े की मांग की, तब श्री अग्रवाल ने कहा कि आपकी गाड़ी अभी तक दाल अनलोड नहीं किया है. इसे भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/bjp-to-organize-yoga-camps-at-5000-shakti-kendras-of-jharkhand-on-international-yoga-day/">अंतरराष्ट्रीय

योग दिवस पर झारखंड के 5000 शक्ति केंद्रों पर योग शिविर लगायेगी बीजेपी यह बात सुनते ही ट्रक मालिक दंग रह गया. उन्होंने तुरंत ड्राइवर और खलासी से संपर्क करने की कोशिश की, तो ड्राइवर का मोबाइल बंद मिला. तब ट्रक मालिक ने पूरी घटना का जिक्र करते हुए विष्णुगढ़ थाना जानकारी दी. इसके बाद गोमिया थाना को भी सूचना दी. तत्पश्चात सरिया के व्यापारी और ट्रक मालिक ने अपने स्तर से जानकारी प्राप्त कर गांधी नगर थाना को सूचना दी. थाना प्रभारी ने इनके सूचना के आधार पर जरीडीह बाजार के एक गोदाम में छापेमारी की जहां से उक्त दाल को बरामद किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि गोदाम संचालक मनु श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही