Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : स्टोन क्रशर मालिक पर बिजली चोरी का आरोप, मामला दर्ज

Bermo : झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक की उपस्थिति में इन दिनों बेरमो अनुमंडल में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान पेटरवार थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित मां छिन्मस्तिका स्टोन क्रशर में बिजली चोरी करते पकड़ा गया. क्रशर मालिक के नाम रंजीत प्रसाद मेहता है. इनके खिलाफ बिजली विभाग ने मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता समीर कुमार ने कहा कि इस क्रशर प्लांट के मालिक पर करीब ढाई लाख रुपये पूर्व का बिजली बिल बकाया है. बिल का भुगतान नहीं करने पर विगत वर्ष 2 नवंबर 22 को बिजली कनेक्शन काट दी गई थी. विभाग से अनुमति लिए क्रशर प्लांट में बिजली का उपभोग किया जा रहा था. मालिक पर जुर्माना ठोका गया है. अब उन्हें बकाया और जुर्माना राशि के तौर पर कुल साढ़े नौ लाख रुपये का भुगतान करना पड़ेगा. बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता जगदेव महतो ने पेटरवार थाना प्रभारी को बिजली चोरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर क्रशर मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633839&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : डीएवी स्कूल में आग पर काबू पाने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही