Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : नियोजन नीति के खिलाफ हड़ताली छात्रों ने किया सड़क जाम

Bermo : झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के आह्वान पर 60/40 नियोजन नीति के खिलाफ  दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल के पहले दिन 10 जून को हड़ताली छात्रों ने बेरमो अनुमंडल के फुसरो, नावाडीह, पेटरवार और कसमार में सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने के साथ-साथ सड़क जाम किया. छात्रों ने हेमंत सरकार विरोधी नारे भी लगाए. पेटरवार के तेनुचौक और कसमार के बहादुरपुर में रामगढ़-बोकारो मुख्य सड़क छात्रों ने जाम कर दिया. फुसरो में निर्मल चौक के समीप जैनामोड व डुमरी सड़क मार्ग जाम कर आवागमन रोका गया. नावाडीह थाना अंतर्गत देवी कॉलेज मोड़ के पास छात्र सड़क पर बैठ गए. जिसके कारण फुसरो-नावाडीह-डुमरी सड़क मार्ग जाम रहा. पेटरवार बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया और थाना प्रभारी विनय कुमार ने छात्रों को समझा बुझाकर सड़क पर से हटाया. वहीं गोमिया में बंद का असर नहीं दिखा. जाम के कारण करीब दो घंटे तक सड़क यातायात प्रभावित रहा. सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. हड़ताल के दौरान परीक्षार्थी, एम्बुलेंस सेवा और डॉक्टरों को आने-जाने की छूट है. हड़ताल को देखते हुए सुरक्षा की चौक चौबंद व्यवस्था की गई थी. बेरमो मे चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात दिखे. फुसरो निर्मल महतो चौक पर छात्रों ने 60/40 नियोजन नीति के खिलाफ नारेबाजी कर खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करने की मांग की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663709&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीतेगी भाजपा : लक्ष्मीकांत वाजपेयी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही